फिर बिगड़ा मौसम : पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू
निचले इलाके शीत लहर की चपेट में
Update: Friday, January 25, 2019 @ 11:55 AM
टीम/हिमाचल अभी अभी। हिमाचल में एक बार फिर से
बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला सहित किन्नौर, चंबा, कांगड़ा तथा प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश एक बार फिर से शीत लहर की चपेट में आ गया है। वहीं, लोगों को कड़ाके की ठंड से भी गुजरना पड़ रहा है।
![]()
ताजा बर्फबारी के बार प्रदेश के लोगों की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई है। ऊपरी शिमला का संपर्क राजधानी से कट गया है। शिमला जिला के कुफरी, ठियोग, नारकंडा, बागी, खदरला,कोटखाई, खड़ापत्थर, जुब्बल, हाटकोटी, रोहड़ू, चिड़गांव, डोडरा कवार, चौपाल, मार्ग अभी भी बंद हैं। उधर, कुल्लू व लाहुल-स्पीति में बीती रात से ताजा बर्फबारी का दौर लगातार चल रहा है। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे में 5 फीट व केलंग में करीब 2 ताजा बर्फबारी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है।
मौसम विभाग ने आगामी 26 जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है और दो दिन तक भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी है। ज़िला प्रशासन की ओर से पूरे ज़िला में किया अलर्ट जारी किया है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। पर्यटकों व ट्रेक्टरों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने पर मनाही है। हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं जिससे कोई जान माल का नुकसान न हो सके। किसी भी आपदा के लिए 1077 नंबर पर सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
![]()
मंडी जिला के शिकारी देवी मंदिर परिसर और कमरूनाग में भी लगभग 5 फीट बर्फ गिरी है। सिराज के शैटाधार में भी बर्फबारी का दौर चला हुआ है। इसके अलावा जंजैहली में करीब 1 फुट, तांदी 1 फुट तूनाग में करीब 8 इंच, बक्सर में 4 इंच बर्फबारी होने के समाचार प्राप्त हुए हैं।