Home » हिमाचल » राजधानी में जम कर बरसे मेघ, ओले गिरने से सेब व Stone Fruit को नुकसान
राजधानी में जम कर बरसे मेघ, ओले गिरने से सेब व Stone Fruit को नुकसान
Update: Sunday, April 8, 2018 @ 7:44 PM
शिमला। राजधानी में जमकर मेघ बरसे…. यहां रविवार सुबह मौसम साफ था, लेकिन शाम के वक्त मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार बारिश होने लगी। इस कारण जो जहां था, वह वहीं पर ठहर गया। भारी बारिश के बीच बादल भी खूब गरजे। इस बीच राजधानी में ओलावृष्टि भी हुई है।
ओलावृष्टि का यह क्रम कुछ देर तक जारी रहा। ओलावृष्टि से यहां ठंड में और इजाफा हुआ है। उधर ऊपरी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी ओलावृष्टि हुई है। कोटखाई के हिमरी में भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सेब के साथ साथ स्टोन फ्रूट को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ दिन पहले बघाल, शरमला, चौंरी, मंगलोटी, कुल्लू जिले के आनी के कुछ हिस्सों में भी भारी ओलावृष्टि हुई थी।

इससे वहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि कई स्थानों पर बागवानों ने सेब की फसल को बचाने के लिए हैल नेट्स भी लगाए हैं। लेकिन बघाल में नेट्स को भी ओलों से नुकसान हुआ है। शिमला जिला के नारकंडा, कंडियली, शिलारूऔर जुब्बल तहसील के खड़ापत्थर और रोहड़ू के कई इलाकों में दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई है।जिससे सेब,नाशपाती चैरी,की फसल को भारी नुकसान हुआ है आजकल पेड़ों मे फूल आने का समय है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव से बागवान काफी चिंतित है। वहीं मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात का पूर्वानुमान जताया है।मौसम खराब रहने से अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते ठंड बढ़ गई है।