- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए यह अलर्ट करने वाली खबर है। दरअसल प्रदेश में मौसम कल से करवट बदलेगा। शिमला स्थित मौसम विभाग द्वारा इस बात का अनुमान लगाया गया है कि बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को बादलों और धूप बीच आंख मिचौली चलती रही। मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया गया है कि 28 नवंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
हालांकि मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया गया है कि प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तीन दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि शिमला में न्यूनतम तापमान में बढोतरी दर्ज की गई, जो कि 10.4 डिग्री पहुंचा गया है। वहीं मंगलावर को लाहौल स्पीति के केलांग में न्यून्तम तापमान सबसे कम- 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सबसे गर्म इलाके ऊना में अधिकतम मापमान 27.3 डिग्री रहा। जबकि तापमान यहां 8.6 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 से 14 नवंबर तक भारी बारिश और बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद से प्रदेश का मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
- Advertisement -