- Advertisement -
नई दिल्ली। एक तरफ देशभर में गर्मी (heat) ने अपने पांव पसारे हैं, तो दूसरी तरफ राहत की फुहार के लिए मानसून का भी इंतजार किया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (weather department) की ताजा अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटे में मानसून (Monsoon) केरल पहुंच जाएगा। हालांकि, यह फिर भी इसके तय समय से 8 दिन देरी से केरल (Kerala) पहुंच रहा है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल (Himachal) में मानसून के जून के अंत तक ही आने के आसार लग आ रहे हैं। यह करीब 10-15 दिन की देरी से यहां पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में गर्मी का मौसम इस बार लंबा हो सकता है।
मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि मानसून केरल पहुंचने के बाद धीर-धीरे यह आगे बढ़ेगा और 14-15 तारीख तक महाराष्ट्र और फिर 20-22 जून तक मध्यप्रदेश पहुंचेगा। अगर बात राजधानी दिल्ली की करें तो यह जुलाई के पहले हफ्ते में दिल्ली पहुंचेगा। मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि मानसून के हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने को लेकर अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वर्तमान स्थिति के अनुसार तो यहां इसके देरी से आने के आसार हैं। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। राज्य में सबसे गर्म स्थान उना रहा और सबसे कम तापमान किलोंग में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- Advertisement -