- Advertisement -
हिमाचल अभी अभी। बसंत पंचमी का स्वागत मौसम ने आज खिली धूप के साथ किया है। प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही बारिश व बर्फबारी के बाद आज सुबह से बादलों के बीच धूप खिली हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं।। प्रदेश की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक है। बर्फ व बारिश के कारण प्रदेशभर में जबरदस्त शीतलहर चल रही है।
राजधानी शिमला बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई है। सुबह सवेरे यहां पर बहारी राज्यों से आए पर्यटकों ने रिज पर बर्फ का आनंद लिया। ऊधर भरी शिमला की और जाने वाली सभी सड़कें बंद है।शिमला शहर की बात करें तो लक्कड़ बाज़ार बस स्टैंड से ऑकलैंड टनल तक व ट्रिपल एच के पास फिसलन है। ढली संजौली बाईपास भी बंद है। कुफरी, नारकंडा, खड़ा पत्थर, खिड़की व मशोबरा मार्ग हैं। शिमला शहर में कई सड़कें खोल दी गई हैं पर बर्फ के चलते सड़कों पर फिसलन है। बिलासपुर व चंडीगढ़ जाने वाले मार्ग यातायात के लिए खुले है। प्रशासन की ओर से मार्गों की बहाली का काम जोरों से चला हुआ है।
कुल्लू व लाहुल स्पीति के ऊपरी इलाकों जमकर बर्फगिरी है। पर्यटन नगरी मनाली में पर्य़टक बर्फ का आनंद ले रहे हैं। कुल्लू से मनाली जा रही बसें रास्ते में रुकी हुई है और मार्ग बहाली के बार वाहन आगे भेजे जाएंगे।
मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले अधिकतर स्थानों पर बर्फबारी और निचले हिमाचल में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद गुरुवार को मौसम साफ रहेगा और फिर 30 व 3 जनवरी को फिर से बर्फबारी -बारिश संभावना है।
- Advertisement -