-
Advertisement
#HPWeather: अगले 7 दिन मौसम के कैसे रहेंगे मिजाज- कितना लुढ़का पारा
Last Updated on February 11, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल (Himachal) में अभी 17 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की ताजा अपडेट के अनुसार 17 फरवरी तक मौसम (Weather) मेहरबान रहेगा। लोग खिली धूप का आनंद उठा सकेंगे। वहीं, लोगों को ठंड से और राहत भी मिलेगी। हालांकि, पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) तीन से चार डिग्री सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का -6.6 डिग्री और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना का 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal: अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, Shimla ने किया हैरान
न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 7.0 और अधिकतम 17.0, सुंदरनगर का 4.4 और 24.2, भुंतर का 3.6 और 23.2, कल्पा का 0.4 और 14.2, धर्मशाला (Dharamshala) का 6.4 और 18.2, ऊना (Una) का 6.0 और 26.4, नाहन का 10.5 और 21.6, केलांग का -6.6 और 7.3, पालमपुर (Palampur) का 6.5 और 19.0, सोलन (Solan) का 3.8 और 22.5, मनाली का 1.8 और 16.4, कांगड़ा (Kangra) का 7.2 और 22.7, मंडी का 3.1 और 23.1, बिलासपुर का 7.5 और 23.5, हमीरपुर का 7.2 और 23.2, चंबा का 5.9 और 22.8, डलहौजी का 7.8 और 11.9 और कुफरी का 5.9 और 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group