Home»HP-1 • शिमला» मौसम अपडेटः कल भी उठाएं धूप का लुत्फ, 25 से फिर रहे तैयार
मौसम अपडेटः कल भी उठाएं धूप का लुत्फ, 25 से फिर रहे तैयार
Update: Saturday, February 23, 2019 @ 7:39 PM
- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहेगा, बल्कि 25 फरवरी से पहली मार्च तक फिर से मौसम (weather) करवट बदलेगा। इस दौरान 26 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश (Heavy Rain)और भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall) होने की चेतावनी (Alert) जारी कर दी है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा।
धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। राज्य के कल्पा, धर्मशाला और ऊना को छोड़ कर शेष प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की गई। शनिवार को प्रदेश के कोठी और कल्पा में शनिवार को भी ताजा हिमपात हुआ। कोठी में तीन और कल्पा में एक सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसके अलावा मनाली में छह, झंडूता में पांच, भुंतर में चार, जुब्बल में तीन और कोटखाई में दो मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार को दोपहर बाद पहाड़ों पर फिर से बादल छाए रहे, जिससे शाम के समय ठंड का एहसास हुआ।
प्रदेश में 253 सड़कें अभी भी बंद
प्रदेश में अभी तक भी 253 सड़कें बंद हैं। सबसे अधिक कांगड़ा जोन में 117, मंडी में 82, शिमला जोन में 51 और तीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग अवरूद्ध हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रदेश के पांच जिलों में एक बार फिर से हिमखंड गिरने की चेतावनी भी जारी कर दी है। किन्नौर, कुल्ल्लू, चंबा, लाहुल-स्पीति और जिला शिमला के कुछ क्षेत्रों में रविवार को भी हिमखंड गिरने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी को अब तक 217 करोड़, आईपीएच को 33 करोड़ और मत्स्य विभाग को एक लाख का नुकसान हुआ है।