डिजिटल दुनिया में अपने कंटेंट के जरिए लोटपोट करने वाली यूट्यूबर कुशा कपिला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई

फेमस यूट्यूबर कुशा कपिला ने शादी के 6 साल बाद लिया तलाक, सोशल मीडिया साझा किया पोस्ट

कुशा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने तलाक का ऐलान करते हुए बताया है कि वह अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग हो गई है

हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है, यह आसान निर्णय नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि जीवन के इस मोड़ पर यह सही निर्णय है

हमने जो प्यार और जीवन एक साथ साझा किया, वह हमारे लिए सब कुछ बना हुआ है लेकिन अब हम अपने लिए जो चाहते हैं वह मेल नहीं खाता

कुशा ने लिखा, किसी रिश्ते का खत्म होना बहुत दुखदाई होता है,यह हमारे और हमारे परिवारों के लिए एक कठिन परीक्षा रही है

हमें अपने जीवन के अगले चरण तक पहुंचने के लिए अभी भी बहुत अधिक समय और उपचार की आवश्यकता है