दिल्ली के लाल किले पर
भी अब लोगों को हिमाचल
के दर्शन हो रहे
सात दिन के भारत पर्व पर
हिमाचल की झांकी लाल
किले में लगाई गई है
झांकी में कुल्लू के दशहरा
और भगवान रघुनाथ का
भव्य नजारा है
हिमाचल प्रदेश की झांकी को
इस साल गणतंत्र दिवस परेड
में एंट्री नहीं मिली थी
साल 2020 में हिमाचल की
झांकी को गणतंत्र दिवस परेड
में जगह मिली थी
उस समय भी कुल्लू दशहरा
और भगवान रघुनाथ की झांकी
बनाई गई थी
लेकिन इस मर्तबा भारत
पर्व में हिमाचल की झांकी
के खूब चर्चे हैं