ऋतिक रोशन की फोटो को देख
घबराए फैंस, कमर में बेल्ट, हाथ
में बैसाखी
ऋतिक रोशन ने कमर में बेल्ट
बांधे और बैसाखी पर खड़े अपनी
तस्वीर शेयर की है
ऋतिक को बैसाखी के सहारे
चलते देख फैंस चिंता में पड़ गए
और बुरी तरह घबरा गए हैं
ऋतिक ने बताया कि सोमवार
को उनके निचले हिस्से की
मांसपेशियों में खिंचाव आ गया
फैंस के साथ.साथ इंडस्ट्री के
लोग भी उनके पोस्ट पर कमेंट
कर रहे हैं
ऋतिक ने लिखा, यह चोट को ठीक
करने में मदद करेगा और उसे और
अधिक नुकसान नहीं पहुंचाएगा
ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर
उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने
भी कमेंट किया है