बिना शादी के इलियाना डिक्रूज ने पहले बच्चे को दिया जन्म बेटे का रखा यूनिक नाम

पहले बच्चे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा कोआ नाम का अर्थ योद्धा या बहादुर होता है

कैप्शन दिया है, कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि प्यारे लड़के का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं, दिल बहुत भरा हुआ है

इलियाना डिक्रूज ने अपने बेटे को जन्म 1 अगस्त को दिया था लेकिन उन्होंने फोटो शनिवार को शेयर की थी

रुस्तम एक्ट्रेस इलियाना प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण सुर्खियों में रही, वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा

अब एक मीडिया संस्थान ने इलियाना के मिस्ट्री मैन की पहचान का खुलासा किया है, यह दावा किया गया है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं

मीडिया संस्थान को मिली विवाह रजिस्ट्री विवरण के अनुसार इलियाना ने इस साल 13 मई को माइकल डोलन के साथ शादी रचाई थी

36 साल की एक्ट्रेस इलियाना रुस्तम मैं तेरा हीरो और बर्फी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं