10 हजार साल बाद लौटेगा धरती का राजा

विशाल शरीर और ऊनी बालों से घिरे वूली मैमथ। धरती का राजा।

10 हजार साल पहले विलुप्‍त हो चुका है हाथियों का यह परदादा।

अब एक्सपर्ट इस विशाल जीव को पांच साल में वापस लाएंगे।

एशियाई हाथियों के डीएनए से बने जीन सेट से यह कमाल होगा।

एशियाई हाथियों की बनावट मैमथ के सबसे करीब मानी जाती है।

जीनोम बनने पर विशाल भ्रूणों को सरोगेसी के जरिए डाला जाएगा।

प्रत्यारोपण के बाद नए जानवर ठंड प्रतिरोधी हाथी कहा जा सकेगा।

शोधकर्ता 2028 तक वूली मैमथ का पहला बच्चा पैदा कर सकते हैं।