ये भारत की साइलेंट
सिटी... जहां मन को
मिलता है सुकून
पहाड़ों की गोद में बसे राज्य मिजोरम की राजधानी आइजोल की बात ही निराली है
शांत जीवनशैली के लिए
फेमस आइजोल को लोग
प्यार से 'साइलेंट सिटी' कहते हैं
यहां ना तो कोई जल्दबाजी
में हॉर्न बजाता है और ना ही
यहां कोई ट्रैफिक लाइट है
यहां रहने वाले लोग इतने
सभ्य है कि सड़कों पर स्वयं
नियमों का पालन करते हैं
आइजोल में आपको सड़कों
पर ना तो कचरा दिखेगा और
ना ही कोई भिखारी
चारों ओर पहाड़ों से घिरा होने
के कारण लोग इसे 'लैंड ऑफ
हाईलैंडर्स' भी कहते हैं
यहां दुकानों में दुकानदार नहीं
बैठता, लोग सामान लेते हैं और
पैसे गल्ले में डाल देते हैं