इस नवरात्र धनबाद में जोड़ाफाटक का प्रसिद्ध शक्ति मंदिर सज गया है

यहां ज्योत अनवरत जलती है, इसका नाता हिमाचल के ज्वालाजी से है

मंदिर की स्थापना 7 दिसंबर 1989 को हुई थी। तब ज्योत नहीं जली थी

फरवरी 1997 में ज्वाला देवी मंदिर से ज्योत लाकर स्थापित की गई थी

तभी से शक्तिपीठ ज्वाला जी की ज्योत मंदिर में लगातार जल रही है

मां ज्वाला देवी की कृपा धनबाद के शक्ति मंदिर पर हमेशा बनी रही है

ज्योत के दर्शन मात्र से ही भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं

हर साल की तरह झारखंड के इस मंदिर में नवरात्र पर भारी भीड़ जुटी है