- Advertisement -
wedding Rider lion : ऐसे तो आपने कई शादियां देखी होंगी, जिसमें दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बरात के साथ आता हो। लेकिन अब एक ऐसी शादी सामने आ रही है, जिसमें दूल्हा घोड़ी पर नहीं बल्कि शेर की सवारी कर रहा है और बाराती शादी का आनंद उठा रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि ये मजाक है, लेकिन ये सच है। बात भले ही अटपटी लग रही होगी, लेकिन कुछ ऐसा ही एक वाक्य पाकिस्तान में सामने आया है।
हाल ही में एक दूल्हे ने अपनी शादी में ऐसी एंट्री मारी कि लोगों के होश उड़ गए। इस तरह से दूल्हे की एंट्री का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा घोड़ी या गाड़ी पर नहीं बल्कि शेर की सवारी करते हुए नजर आ रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=cdMXZHR5E80%20
पंजरे पिंजरे में बंद था शेर
दरअसल, शेर को पिंजरे में बंद कर उस पिंजरे के ऊपर सवार होकर दूल्हे की बरात के साथ एंट्री हुई। पाकिस्तान के मुल्तान के शेख मोहम्मद ने शादी समारोह में पहुंचने के लिए इस अनोखी अदा से सबका ध्यान खींच लिया। बारात में करीब 15 हजार मेहमान पहुंचे थे। इस भव्य शादी में काफी खर्चा भी हुआ था। दूल्हा भी सोने के गहनों से लदा हुआ था तो दुल्हन के घर वालों ने 5 करोड़ रुपए दहेज में दिए थे। लेकिन अब इतना खर्चा करना उनके लिए परेशानी बनकर खड़ा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के टैक्स डिपार्टमेंट ने परिवार को अनौपचारिक नोटिस भेजा है और 24 मार्च तक जवाब मांगा है।
- Advertisement -