- Advertisement -
नई दिल्ली। भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने यूथ ओलिंपिक में इतिहास रचते हुए भारत के खाते में पहला स्वर्ण पदक डाला। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले जेरेमी पहले भारतीय हैं। यूथ ओलंपिक के इतिहास में भारत का पहला स्वर्ण पदक है।
आइजोल के रहने वाले जेरेमी ने 274 किलो (124 और 150) किलो वजन उठाकर यह पदक अपने नाम किया। बता दें कि जेरेमी ने विश्व युवा चैम्पियनशिप में भी रजत पदक जीता था।वहीं तुर्की के तोपटास कानेर ने 263 किलो वजन उठाकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं कोलंबिया के विलार एस्टिवन जोस को कांस्य पदक मिला। जेरेमी ने क्लीन ऐंड जर्क में अंतिम अटेंप्ट में 150 किलोग्राम वजन उठाया। जबकि इससे पहले उन्होंने स्नैच में 124 किलोग्राम का भार उठाया था। बता दें कि लालरिनुंगा ने दो नेशनल रिकॉर्ड भी बनाए थे।
- Advertisement -