- Advertisement -
नाहन। जंगली जानवर वैसे तो शिकार की तलाश में रिहायशी इलाकों की तरफ रुख करते हैं। कई बार तो ये जानवर लोगों के लिए आफत बनते हैं और कई बार खुद के जाल में खुद ही फंस जाते हैं। ऐसा ही वाक्या सोमवार को घिन्नीघाढ़ के रिहायशी इलाके में पेश आया। यहां पर एक तेंदुआ खैर के पेड़ में फंसा हुआ है। लोगों ने जब सुबह शेर इसे पेड़ में फंसा देखा। क्यास लगाए जा रहे हैं कि यह तेंदुआ रात के समय पेड़ के फंदे में फंस गया होगा और सुबह जब लोगों ने इसे देखा तो गांव में शोर मच गया।
इसी बीच वन विभाग को भी सूचित किया गया। विभाग ने फौरन ही हरकत में आते हुए टीम को मौके पर रवाना कर दिया। साथ ही शिमला से भी तेंदुए के रेस्क्यू के लिए टीम को बुलाया गया है। वन अरण्यपाल डॉ. वाईपी गुप्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही शिमला से टीम पहुंच जाएगी। इसके बाद बेहोश करके तेंदुए को रेस्क्यू किया जाएगा।
- Advertisement -