- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और लाहुल स्पीति में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने हिमस्खलन (Avalanche) के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
कुल्लू, लाहुल-स्पिति के 9 क्षेत्रों में आने वाले 24 घंटे में हिमस्खलन हो सकता है। मौसम विभाग ने शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहुल-स्पीति और चंबा जिलों के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़, 12 और 13 जनवरी को कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार से हिमाचल में दोबारा बारिश और बर्फबारी के आसार बताए हैं। 15 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
- Advertisement -