-
Advertisement
कांगड़ा और ऊना के लोगों को क्या मिली बड़ी राहत-जानिए
कांगड़ा/ऊना। शराब, नाई की दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, रेस्टोरेंट, शॉपिंग माल, कैफे, होटल व ईटिंग ज्वाइंट के अलावा बाकी सभी दुकानें कर्फ्यू में ढील के दौरान खुलेंगी। यह जानकारी डीसी राकेश प्रजापति ने दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिठाई की दुकानें नहीं खुलेंगी। मल्टी ब्रांड रिटेल व सिग्ल ब्रांड माल भी नहीं खुलेंगे। हार्डवेयर शॉप बाकी दुकानें खुलना शुरू हो जाएंगी। जो दुकानें 27 अप्रैल सोमवार को बंद रहती हैं वे 26 अप्रैल रविवार से अपनी दुकानें खोल सकते हैं वहीं लोग सुबह साढ़े पांच बजे से 7 बजे तक मॉर्निंग वॉक पर भी जा सकते हैं। डीसी ऊना संदीप कुमार, डीसी ने कहा कि कर्फ्यू में ढील भी एक घंटे बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रत्येक रविवार को सब्जी, दूध और दवाई की दुकानों के अलावा सभी दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला के घोषित किए गए हॉटस्पॉट एरिया में किसी भी दुकान के खोलने पर पूर्ण पाबंदी जारी रहेगी और पहले की भांति कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी।
