-
Advertisement
पीएम मोदी ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी, जानिए क्या है इस ट्रेन की खूबियां
Last Updated on October 13, 2022 by Vishal Rana
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ऊना से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर उसका उद्घाटन कर दिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के अंब अनदौरा रेलवे स्टेशन के बीच 21 अक्टूबर से रेगुलर रूप दौड़ेगी। ट्रेन बुधवार को छोड़ सप्ताह में 6 दिन चलेगी। सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से ऊना के बीच की दूरी करीब 5 घंटे में तय करेगी।
यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह सुबह 5.50 बजे रवाना होगी। यह ऊना हिमाचल दिन में 10.34 बजे पहुंच जाएगी। इसके बाद यह 11.05 बजे अपने गंतव्य अंब अंदौरा पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर बाद एक बजे रवाना होगी। शाम में 18.25 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी। नई वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रतिघंटा है, जो यात्रियों को दिल्ली से हिमाचल के अंब अंदौरा तक 5:30 घंटे में पहुंचा देगी। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन चलेगी। इसका पड़ाव अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में अंब अंदौरा होगा. इन स्टेशनों पर ट्रेन 2 मिनट के लिए रुकेगी।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले- जो सुविधाएं पिछली शताब्दी में लोगों तक पहुंचनी चाहिए थीं, वो अब पहुंच रही हैं
देखो देखो कौन आया-शेर आया, शेर आया… के नारों के साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों ने किया प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का देवभूमि आगमन पर भव्य स्वागत।#HimachalWithDoubleEngine pic.twitter.com/fRAbZHK77Y
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) October 13, 2022
इससे पहले देश में तीन वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो चुका है यह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। यह केवल 52 सेकंड में 100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के रूट पर चलाई गई थी। वहीं दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से कटरा के बीच चलाई गई है जिसके बाद हाल में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच शुरुआत की गई है जिस पर अभी हाल के दिनों में ट्रैक पर गाय भैंसों के आ जाने की वजह से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
वंदे भारत एक्सप्रेस – भारत की शान अब हिमाचल में भी।
डबल इंजन सरकार है तो मुमकिन है।#HimachalWithDoubleEngine pic.twitter.com/CRwXUjdBjZ— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) October 13, 2022
चलिए आप को वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियां बताते हैं
– वंदे भारत ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफो सिस्टम लगा होगा जो आपको ट्रेन की लोकेशन के बारे में बताएगा कि वो कहां है।
– ये ट्रेन सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी ताकि आप पूरी तरह से सुरक्षा की निगरानी में रहें ताकि कोई हादसा हो तो वो आपको दिखाई दे।
– वंदे भारत ट्रेन में वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट है
– वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर की सुविधा है
– नेक्स्ट जनरेशन वाली वंदे भारत 2.0 ट्रेन में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सुविधा है।
– .ट्रेन कवच के तहत इस ट्रेन के हर कोच में 4 इमरजेंसी विंडो जोड़े गए हैं।
-.वंदे भारत ट्रेन में 4 इमरजेंसी विंडो के जोड़े जाने से इसम सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी।