-
Advertisement
नई बनी पालमपुर नगर निगम को लेकर क्या बोले CM Jai Ram Thakur- जाने
Last Updated on February 6, 2021 by Sintu Kumar
पालमपुर। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि नए नगर निगम (MC) के क्षेत्र में आने वाले लोगों से आगामी तीन वर्ष तक कोई कर नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पालमपुर (Palampur) शहर के पुराने गौरव को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहर में बेहतर अधोसंरचना सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे। कांगड़ा जिले का पालमपुर शहर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है। इसलिए राज्य सरकार ने पालमपुर शहर के लोगों की मांग पर इस शहर को नगर निगम में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। सीएम जयराम ठाकुर ने यह बात आज जिला कांगड़ा के रोटरी क्लब पालमपुर में ‘बुद्धजीवी सम्मेलन’ के दौरान शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान कही। जय राम ठाकुर ने कहा कि नगर निगम बनने से पालमपुर शहर का नियोजित और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी लोग, पालमपुर के लोगों को कथित करों के संबंध में गुमराह कर रहे।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम पहुंचे पालमपुर, भेड़पालक सम्मेलन में कर रहे शिरकत
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों के दौरान राज्य में 379 नई पंचायतें (Panchayats), 7 नगर पंचायतें और तीन नगर निगमों का गठन किया है, ताकि लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ इन क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों के दौरान कांग्रेस ने केवल एक नगर निगम गठित किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर शहर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। इस अवसर पर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने सीएम तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक विशाल नेहरिया व मुल्क राज प्रेमी, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group