-
Advertisement
Una के मरीज का नेगेटिव से दोबारा कोरोना पॉजिटिव होने के पीछे क्या है कारण-जानिए
शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने बताया कि ऊना से एक मरीज जोकि पहले कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया था और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा (Tanda) में इलाज के लिए दाखिल था की पिछले हफ्ते दो बार कोविड-19 (Covid -19) की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। इसके बाद उसे निगरानी के लिए प्रशिक्षण संस्थान छैब कांगड़ा क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। विभिन्न देशों में कुछ लोगों में संक्रमण सक्रिय होने की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने यह दिशा-निर्देश जारी किए थे कि 14 दिन पूर्ण होने के उपरांत पुनः उन लोगों के जांच के सैंपल लिए जाएं जो पॉजिटिव पाए गए हों। इन्हीं दिशा निर्देंशों के तहत ऊना के इस व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव (Report Positive) पाई गई है और उसे दोबारा इलाज के लिए टांडा में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Lock down-Curfew के बीच हिमाचल में Jai Shree Ram बोलने का ये कैसा दबाव,देखें Video

यह भी पढ़ें: Sirmaur: 20 अप्रैल के बाद मछली पकड़ पाएंगे मछुआरे, इन बातों का रखना होगा ध्यान
उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यक्ति के खून की जांच lgG एवं IgM antibodies के लिए आज की गई थी जोकि यह दर्शाता है कि इस व्यक्ति में पहले संक्रमण होने के उपरांत lgG antibodies तो बन चुकी है, जोकि शरीर में इस वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता को दर्शाती है, लेकिन lgM नेगेटिव रिपोर्ट से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि उसे अभी एक्टिव संक्रमण नहीं है और RT-PCR की पॉजिटिव रिपोर्ट कोई पुराने वायरस के अवशेष के कारण भी आ सकती है। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो कोविड-19 संक्रमित पाए गए हों और उनकी जांच 14 दिन के बाद नेगेटिव आई हो उन्हें आगामी 14 दिन के लिए निगरानी हेतू क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो सके।
यह भी पढ़ें: साथी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अहमदाबाद से भागा Himachal का युवक
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध 368 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए, जिसमें से 24 सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि अब तक हिमाचल में 2566 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 39 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए हैं। साथ ही 2183 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी तक प्रदेश में 7381 लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में राखा गया था, जिसमें से 5193 लोग 28 दिन की निर्धारित निगरानी अवधि को पूर्ण कर चुके हैं व स्वस्थ्य है। उन्होंने सभी से यह आग्रह किया कि 20 अप्रैल के बाद विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति को मध्यनजर रखते हुए लॉकडाउन में कुछ छूट का प्रावधान यदि किया जाता है तो सभी प्रदेशवासी दिशा निर्देशों का पालन जरूर करें एवं किसी अवश्य कार्य से यदि घर से निकलना पड़ता है तो फेस कवर का प्रयोग अनिवार्य करें।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

