-
Advertisement
Blood Pressure नॉर्मल रखने का अचूक तरीका
Last Updated on August 9, 2020 by Sintu Kumar
आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में तनाव लोगों के बीच आम समस्या बनता जा रहा है। यह गलत खानपान और बिगड़ती हुई दिन चर्चा के कारण हो रहा है। इन तीनों समस्याओं के कारण लोग ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, इस मानसून के मौसम में पहले से मौजूद बीमारियों वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति में किसी भी बड़े उतार-चढ़ाव से बचने के लिए अपनी डाइट की सावधानीपूर्वक निगरानी करनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे कि मानसून में हेल्दी ब्लड प्रेशर को बनाए रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना है और किन चीजों के सेवन से बचना है।
इन चीजों का करें नियमित और भरपूर सेवन
2- आप ग्रीन टी, हिबिस्कस टी और ऊलोंग टी जैसी हर्बल टी का चयन कर सकते हैं। हाइड्रेटेड रहने के लिए पूरे दिन पर्याप्त पानी पिएं।
3- दही की सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। माना जाता है कि हर किसी को रोजाना अपने ब्रेकफास्ट में एक कटोरी दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही को अपनी डेली डाइट में शामिल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
4- ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने नाश्ते में ओट्स को शामिल करना चाहिए। ओट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है।