- Advertisement -
नवग्रहों में छठे और सबसे चमकीले ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र अपनी राशि वृष से निकलकर मिथुन राशि में आकर सूर्य और राहु से मिलेंगे।
ज्योतिष में बताए गए नौ ग्रहों में से एक शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। 29 जून को शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश होगा तथा 23 जुलाई तक वह इस राशि में गोचर करेगा। शुक्र प्रेम , वैभव तथा प्रसिद्धि प्रदान करने वाला ग्रह है। पत्रकारिता, लेखन तथा फिल्म में सफलता के लिए शुक्र का मजबूत रहना बहुत आवश्यक है। शुक्र का राशि परिवर्तन, सभी राशियों के सुख, धन, वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध को प्रभावित करेगा। कुछ लोगों को इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जानिए आप की राशि पर इसका क्या असर पड़ने वाला है।
मेषः इस राशि से शुक्र तृतीय हो जाएगा। ये ग्रहों पुराने मित्रों से मिलन करवाएगा। पारिवारिक स्थितियों में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र बढ़ेगा। अधिक मेहनत करना होगी।
वृषभः इस राशि से शुक्र निकल जाएगा। अब द्वितीय शुक्र लाभ देने वाला होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। अपने लिए समय निकाल पाएंगे।
मिथुनः राशि के लिए प्रथम शुक्र सामान्य रहने की संभावनाएं हैं। कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। निवेश से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।
कर्कः द्वादश शुक्र आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ा सकता है। जीवन साथी से वाद-विवाद हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में निराशा मिल सकती है। काम ज्यादा करना पड़ेगा।
सिंहः एकादश शुक्र की वजह से न्यायालय के कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई योजनाओं को पूरा करने की जबावदारी मिलेगी। समय पक्ष का रहेगा।
कन्याः आपके लिए दशम शुक्र शुभ रहेगा। अटके कार्यों में गति मिलेगी। निश्चित समय में काम करने में सक्षम होंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा।
तुलाः नवम शुक्र आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा, लेकिन ध्यान रखें अति आत्मविश्वास हानिकारक होता है। धैर्य बनाए रखें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
वृश्चिकः अष्टम शुक्र अटके धन की प्राप्ति कराएगा। वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। विषम परिस्थितियों से निपटने में सक्षम रहेंगे।
धनुः सप्तम शुक्र आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। सोच सकारात्मक रहेगी। धन लाभ मिलने के योग हैं। पुरानी योजनाओं में सफलता मिलेगी।
मकरः आपके लिए षष्ठम शुक्र कार्यों की वृद्धि करने वाला होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन लाभ कम मिलेगा। क्रोध हावी हो सकता है, इसीलिए धैर्य रखें।
कुंभः इस राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार पुत्र से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे।
मीन- मीन राशि वालों की शुक्र के गोचर अनुसार मनोअभिलाषाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। संबंधियों से स्नेह प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। मन प्रसन्न व आनंदित रहेगा
शुक्रवार को शुक्र का दान करें- (दान सामग्री : श्वेत वस्त्र, सौन्दर्य सामग्री, इत्र, चांदी, शकर, दूध-दही, चावल, घी, स्फटिक, सफेद पुष्प) शुक्रवार के दिन ब्राह्मणों को श्वेत मिष्ठान्न या खीर खिलाएं।
दिर में तुलसी का पौधा लगाएं। प्रत्येक शुक्रवार चींटियों को आटा व पिसी शक्कर मिश्रित कर डालें।सफेद गाय को नित्य चारा व रोटी दें।
शुक्रवार के दिन ब्राह्मणों को श्वेत मिष्ठान्न या खीर खिलाएं। प्रत्येक शुक्रवार चींटियों को आटा व पिसी शक्कर मिश्रित कर डालें
- Advertisement -