-
Advertisement
अंदर की खबरः Himachal में कल के बाद क्या होगा, जानना चाहते हैं तो अहम है ये रपट
शिमला। कोरोना संक्रमण को लेकर 24 मार्च से लगाए गए कर्फ्यू (Curfew) के बीच आगे क्या होगा इस बात को जानने के लिए लोग बेहद उत्सुक हैं। जयराम सरकार (Jai Ram Govt) भी आगे की रणनीति पर मीटिंग पर मीटिंग कर चर्चा करने में मशगूल है। इसी कड़ी में आज दिन में दो मर्तबा मीटिंग के राउंड चले। इसके अलावा उन्होंने आज शिमला से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मंत्रियों, सांसदों, बीजेपी अध्यक्ष व पिछले विधानसभा चुनावों के बीजेपी प्रत्याशियों को संबोधित भी किया व उनके विचार भी जाने। जयराम सरकार इससे पहले की आगे क्या करना है, आज कोई भी निर्णय लेती इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी के देश को कल यानी मंगलवार को संबोधन (PM Narendra Modi address) वाली खबर आ गई। अब जो कुछ भी होगा मोदी के कल के संबोधन के बाद ही जनता को सुनाया जाएगा। अगर कुछ मामलों में ढील भी मिलनी है तो इसका पता अब कल ही चल पाएगी।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में ऊना टॉप पर
सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेशभर में अब तक 1113 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई है जिनमें से 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इन 32 लोगों में से 12 मरीजों का ईलाज हो चुका है, चार प्रदेश से बाहर जा चुके हैं और एक की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कोविड-19 के केवल 15 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पांच जिलों में कोविड-19 के मामले पाए गए हैं, जिनमें 14 मामले जिला ऊना, 9 जिला सोलन, चार-चार चंबा और कांगड़ा जिलों तथा एक मामला जिला सिरमौर में सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के 15 एक्टिव मामलों में से 13 तब्लीगी जमात से जुड़े और उनके संपर्क में आए लोगों के हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Himachal में आज 97 सैंपल की होगी जांच, अब तक 28 नेगेटिव

