-
Advertisement
वीडियो : Work From Home कर रही थी बेटी तो पिता ने हर रोज बनाकर खिलाई नई-नई डिश
Last Updated on February 26, 2021 by Deepak
कोरोना संकट के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाना पड़ा था और लोग घरों में कैद होकर रह गए थे। काफी लोगों ने इस दौरान घर पर ही काम यानी वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) किया। घर पर काम करने में काफी लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। भले ही परेशानी तो हुई लेकिन परिवार के साथ रहकर लोगों ने बहुत कुछ सीखा भी। अब जबकि सब ठीक हो रहा है तो लोग अपने एक्सपीरियंस दूसरों के साथ शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : शादी के दिन रस्में छोड़ बच्ची की जान बचाने अस्पताल पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, किया रक्तदान
Working from home with baba is a blessing 🥺❤️ pic.twitter.com/uSLTnzvF39
— سارة🧚♀️ (@sarasteeni) February 21, 2021
इन दिनों में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Video viral) हो रहा है, जिसे देखकर आपका मन जरूर खुश हो जाएगा। ट्विटर यूजर @sarsouura ने अपना टाइमलाइन पर अपने पिता का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो इतना प्यारा है कि अब तक इसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Watching people with parents who love them is just…so beautiful pic.twitter.com/Ot7J72keh0
— Depressed (@LizbeingLiz) February 22, 2021
इस वीडियो में लड़की ने दिखाया गया है कि जब वह वर्क फ्रॉम होम कर रही थी, तब उसके पिता ने हर रोज स्वादिष्ट और नई-नई डिशेज बनाकर उसका दिल जीत लिया। पिता हर रोज बेटी के लिए अच्छी तरह से गार्निश करके स्वादिष्ट डेशिज प्लेट में सजा कर देते थे।
यह भी पढ़ें : माधुरी-ऐश्वर्या के गाने पर ‘डांसिंग दादी’ ने लगाए ठुमके, लोग बोले “वाह”
Can Baba adopt me? pic.twitter.com/lQOi0vDsrr
— Eniola Holmes 😉 (@enisullyman) February 22, 2021
लड़की ने कैप्शन में लिखा, “बाबा के साथ घर से काम करना एक आशीर्वाद है।” आप वीडियो में देख सकते हैं कि सभी डिशेज अलग है। पिता की दी हुई इस ट्रीट से बेटी काफी खुश हुई। उसने लोगों के साथ ये खुशी शेयर की तो सबने उसकी पोस्ट पर काफी प्यारे कमेंट भी किए। काफी लोगों ने अपने पिता को भी याद किया।
I literally thought the same I love watching and living vicariously through these people with their heartwarming videos! I absolutely love it 😍
— Mushki (@DreamgirlLynn) February 22, 2021