-
Advertisement
Video: महिला ने किया PM मोदी के पैर छूने का प्रयास, वो खुद पैर छूने झुक गए
Last Updated on January 3, 2020 by
नई दिल्ली। देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, इन दिनों भी पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Video) को केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी से अवॉर्ड (Award) पाने वाली महिला उनके पैर छूने की कोशिश कर रही है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद महिला के पैर छूने के लिए झुक गए। इस वीडियो को शेयर करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह वीडियो, बताने के लिए काफी है कि मोदी जी जो कहते हैं उसे अपने आचरण में उतारते हैं।
हर मां और बेटी का सम्मान !
बेंगलुरू में जब एक महिला ने मोदी जी का चरण स्पर्श करना चाहा, तो उन्होंने न सिर्फ उसे ससम्मान रोका, बल्कि वे खुद महिला के चरण में झुक गए।
यह वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि मोदी जी जो कहते हैं उसे अपने आचरण में उतारते भी हैं।@PMOIndia pic.twitter.com/sOU4SoYb7s
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) January 2, 2020
मिली जानकारी के मुताबिक यह महिला मध्य प्रदेश के होशंगाबाद की रहने वाली है। जिसने नए तरीके ईजाद कर गेंहू और चने की रिकॉर्ड पैदावार की है। इस महिला को पीएम मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक में कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित किया है। इस महिला किसान को 2016-17 के लिए गेहूं उत्पादन एवं वर्ष 2017-2018 के लिए दलहन उत्पादन में उत्कृष्ट उत्पादन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा गया है। वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम कंचन वर्मा है। कंचन वर्मा ने ट्रैक्टर और हल से गेहूं की बुआई नहीं की है, उन्होंने हाथ से गेंहू के बीज बोए और एक हेक्टेयर में 44 क्विंटल की पैदावार कर रिकॉर्ड बनाया।