Home » देश-दुनिया » रामलीला में राम-जानकी विवाह प्रसंग सचमुच की शादी में बदला
रामलीला में राम-जानकी विवाह प्रसंग सचमुच की शादी में बदला
Update: Thursday, October 18, 2018 @ 10:53 AM
नई दिल्ली। दशहरे से पहले देशभर में होने वाली रामलीला में
भगवान श्रीराम और सीता यानी जानकी का विवाह प्रसंग सभी को बेहद पसंद आता है। लेकिन
पिछले दिनों एक ऐसी भी रामलीला हुई, जिसमें यह प्रसंग सचमुच की शादी में बदल गया। रामलीला में राम और सीता बने एक जोड़े ने असली शादी की।

मामला यूपी के सोनभद्र का है। यहां राम-सीता के विवाह का मंचन किया गया। ममता नाम की लड़की ने सीता और ज्ञानचंद्र ने श्रीराम का रूप धारण किया। दोनों एक दूसरे को वरमाला डालकर शादी के बंधन में बंध गए।
आशीर्वाद के रूप में लोगों ने कन्या को एक बेड, एक साइकिल, अगूंठी, चैन, पायल, बर्तन, नकदी धन देकर लंबी उम्र के साथ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस विवाह के साक्षी सदर ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार पटेल, गुरमा रामलीला कमेटी के संस्थापक रामश्रय भारती, सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव बने। श्रीराम की के वेशभूषा में ज्ञानचंद्र बैंडबाजे के साथ रामलीला के मंचन पर पहुंचे।