-
Advertisement
भारत भरोसे है WHO, प्रेस कांफ्रेंस कर कहा ‘India ही बचा सकता है अब’
Last Updated on March 24, 2020 by
नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया के नाक में दम कर दिया है। इस संक्रामक वायरस के कारण रोजाना सैकरों लोग मर रहे हैं। यूरोप, अमरीका के बाद अब एशिया महादेश के देशों में भी यह वायरस पहुंच चुका है। इस बाबत अपने रोजाना होने वाली प्रेस वार्ता में WHO के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर माइकल जे रायन ने इस वायरस को लेकर पूरी निर्भरता अब भारत (India) पर जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि इस वैश्विक महामारी का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत इसे कैसे संभालता है। उन्होंने कहा कि भारत ने स्मॉल पॉक्स और पोलियो को जड़ से मिटाया और विश्व को तोहफा दिया भारत में अपार क्षमता है।
बता दें कि चीन के बाद सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत ही है। यदि यह वायरस भारत में भी अपने पांव पसार लेता है तो यहां बड़ी तबाही ला सकता है। हालांकि भारत सरकार भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। युद्ध जैसी विपरीत परिस्थिति में भी ना रूकने वाली भारतीय रेल के परिचालन को पूरी तरह से रोक दिया गया है। पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है, वहीं जिन शहरों में अधिक ख़तरा है वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिमाचल में भी अब तक कोरोना के 3 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक की मौत हो गई है तो वहीं अन्य दो इलाजरत है। पूरे हिमाचल प्रदेश को लॉकडाउन किया गया है, कांगड़ा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही राज्य की सभी सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।