- Advertisement -
नई दिल्ली। आपके मन में भी महिला (Female) या पुरुषों (Male) को लेकर ये बातें सामने आती होंगी कि कौन ज्यादा मजाकिया होता है अगर हां.. तो हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि कौन ज्यादा मजाकिया होता है। एक शोध की माने तो उसमे ये बात सामने आई है पुरुष महिलाओं की तुलना में ज्यादा मजाकिया होते हैं।
बरिस्टविद विश्वविद्यालय (Aberystwyth University)और उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय (University of North Carolina) के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि पुरुष महिलाओं की तुलना में ज्यादा मजेदार (Who is more funny) होते हैं। इन शोधकर्ताओं ने 5000 लोगों के ऊपर 28 तरह के परीक्षण किए। चौंकाने वाली यह थी कि महिलाओं के मुकाबले 63 प्रतिशत पुरुष अधिख मजाकिए पाए गए। इस शोध के निष्कर्ष में जो तकनीक अपनाई गई उसमें जवाब देने वाले के जेंडर की जानकारी जूरी को नहीं थी। लोगों के मजाकिएपन का पता लगाने के लिए उन्हें कुछ चित्र दिखाए गए। इनसे चित्र के बारे में मजेदार कैप्शन लिखने को कहा गया। कौन से कैप्शन किस ने लिखा है इसकी जानकारी जजों को नहीं थी।
- Advertisement -