-
Advertisement

क्यों कहते हैं जेल में अंडा सेल को खतरनाक, जहां रखा जाएगा तहव्वुर राणा को
Anda Cell In Jail: 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (Tahavvur Rana) भारत आ गया है। एनआईए की टीम उससे पूछताछ कर रही है। राणा की भारत वापसी को बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। एनआईए ने तहव्वुर राणा को कल देर रात पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 18 दिन की रिमांड मिली। भारत में तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) की अंडा सेल में रखा जाएगा। यह वही सेल है जहां 26/11 आतंकी हमले का इकलौता जिंदा पकड़ा गया आतंकी अजमल आमिर कसाब को रखा गया था। अंडा सेल (Anda Cell)को बेहद खतरनाक माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं जेल की अंडा सेल के बारे में…
गंभीर अपराध में बंद कैदियों को रखा जाता है अंडा सेल में
अंडा सेल में रहना ही अपने आप में एक उम्रकैद की सजा जैसे है। जानकारी के मुताबिक किसी भी जेल का सबसे सुरक्षित हिस्सा अंडा सेल होता है। नाम की तरह ही इस सेल का आकार अंडे की तरह होता है, इसलिए इसे अंडा सेल (Anda Cell) कहा जाता है। इस सेल में आमतौर पर जेल में गंभीर अपराध में बंद कैदियों को रखा जाता है। इन कोठरियों में बिजली नहीं होती है, कैदियों को अंधेरे में ही रखा जाता है। सुविधाओं के नाम पर कैदियों को सोने के लिए केवल एक बिस्तर दिया जाता है। वहीं कोठरी के बाहर इलेक्ट्रिक फेंसिंग (Electric Fencing) होती है। मुंबई की सबसे बड़ी आर्थर रोड जेल में इस तरह की नौ सेल हैं। भारतीय जेलों में भी अंडा सेल एकांत कारावास का ही एक रूप है। कई लोग इसे क्रूर, अमानवीय, अपमानजनक और यातना के रूप में परिभाषित करते हैं। किसी कैदी को जेल के अंदर ही कड़ी सजा देने के लिए इस सेल का इस्तेमाल किया जाता है। इन सेल के अंदर खिड़कियां नहीं होती हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group