- Advertisement -
चंडीगढ़। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर- 51 के बाजार में शनिवार शाम हेड कॉन्स्टेबल ने एक जज की पत्नी और बेटे को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना दोपहर 3.30 बजे के आसपास हुई जब बाजार में काफी लोग मौजूद थे। जज के परिवार को गोली मारने के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल फरार हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर-51 में दिन-दहाड़े हेड कॉन्स्टेबल ने बाजार में घूम रहे जज के बेटे और पत्नी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- Advertisement -