-
Advertisement
शादी के 8 साल बाद भी नहीं हुए बच्चे: पत्नी ने पति को #Karvachauth पर जिंदा जलाया
Last Updated on November 6, 2020 by Deepak
भोपाल। करवाचौथ (Karvachauth) के मौके पर देश भर में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में इसी दिन एक महिला पर अपने पति को जिंदा जला दिया। बतौर रिपोर्ट्स, पत्नी ने बच्चा नहीं होने को लेकर हुए विवाद के बाद पति पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना गंधवानी क्षेत्र के ग्राम बोरडाबरा में रात 1.30 बजे हुई। गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल धार रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत (Death) हो गई।
बच्चे नहीं होने की वजह से आए दिन होता था झगड़ा
रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि विवाद होने की मुख्य वजह शादी के आठ साल बाद भी बच्चे नहीं होना था। पुलिस के मुताबिक बच्चे नहीं होने की वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी हिरलबाई ने केरोसीन डालकर पति तोप सिंह को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तोपसिंह के शरीर पर मटके का पानी डाल कर आग बुझाई।
यह भी पढ़ें: पत्नी की जहर देकर हत्या करने के दोषी पति को आजीवन कारावास
मामले की सूचना मिलते ही रात को दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। गंभीर रूप से झुलसे युवक को हम गंधवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। जहां उसका उपचार कर उसे धार रैफर किया गया था। गुरुवार को उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटनाक्रम के अगले दिन गुरुवार को एफएसएल की टीम भी बोरडाबरा पहुंची और मौका मुआयना किया। आरोपी पत्नी के खिलाफ फिलहाल धारा 307 के तहत दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल से मर्ग डायरी आने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।