अवैध संबंध के शक में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर
दूसरे राज्य में काम करता है पति
Update: Tuesday, January 22, 2019 @ 1:50 PM
नई दिल्ली। दूसरे राज्य में काम करने वाले एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने
अवैध संबंध के शक में ऐसा खौफनाक काम कर डाला कि रोंगटे खड़े हो जाएंगे। महिला ने रात को सोते समय पति का प्राइवेट पार्ट धारदार
चाकू से काट दिया। लहुलुहान पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला को शक था कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ संबंध है। घटना
ओडिशा नबरंगपुर गांव की है, जो कि भुवनेश्वर से 524 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को तेज धार चाकू से काट दिया। महिला को शक था कि उसके
पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। जब महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया तो वो चीखने लगा, जिसके बाद व्यक्ति की चीख सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार महिला का पति तमिलनाडु में नौकरी करता है और वह तीन महीने पहले ही घर आया था।