-
Advertisement
बाइक स्किड होने से पत्नी की गई जान, पति घायल, 9 और 5 साल के हैं बच्चे
Last Updated on August 2, 2021 by Sintu Kumar
नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में हुए एक सड़क हादसे (Road Accident) में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा उपमंडल नूरपुर के न्याजपुर के निकट नेशनल हाइवे पर सोमवार दोपहर को हुआ। यहां बाइक के स्किड करने से बाइक पर सवार महिला की जान चली गई। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी विपन कुमार निवासी न्यू कॉलोनी जाच्छ के रूप में हुई है। मृतक महिला के 9 व 5 साल के दो बेटे हैं। वहीं पुलिस ने शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विपन कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बाइक पर जाच्छ से नूरपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह न्याजपुर के पास पहुंचे तो अचानक सड़क पर सामने से लावारिस पशु आ गए। जिन्हें बचाने के चक्कर में बाइक स्किड (Bike Skid) हो गई।
यह भी पढ़ें: सिरमौर में सड़क हादसे में गई एक की जान, स्वा नदी ने तीन दिन बाद उगला युवक का शव
हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल (Injured) हो गए। इसी बीच सड़क से गुजर रहे एक कार चालक ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला लक्ष्मी को देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति विपिन कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अन्य अस्पताल में रेफर किया है। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नूरपुर अस्पताल (Nurpur Hospital) में मृतक महिला का पोस्ट मार्टम करवा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। विपन कुमार को पठानकोट के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।