- Advertisement -
गांधीनगर। तीन तलाक को लेकर भले ही कानून बन गया हो लेकिन लोग अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अभी भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें लोग छोटी और बेतुकीबातों पर पत्नी को तीन तलाक (Triple talaq) दे रहे हैं। गुजरात ऐसा ही एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को उसके पति ने इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसके प्राइवेटपार्ट (Private Part) में इंफेक्शन है। महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला का आरोप है कि पति उसके साथ पहले से भी दुर्व्यवहार करता था और छोटी-छोटी गलतियों पर भी उसे छोड़ने की धमकी देता था। महिला की उम्र 24 साल है। उसका निकाह बीतेसाल मई में एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि जुलाई में उसे पता चला कि वह गर्भवती है। हालांकि किसी कारणवश उसके प्राइवेट पार्ट मेंइंफेक्शन हो गया। उसने अपने पति से उसे डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। हाल ही में तेज बुखार हुआ और खून की उल्टी भी शुरू हो गई।
महिला के माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे बताया कि उसे प्राइवेट पार्ट में गंभीर इंफेक्शन (Infection) है। उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। जब उसका पतिअस्पताल में पहुंचा तो उसे डॉक्टर ने उसे सारी बात बताई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पति महिला से मिलने उसके मायके गया और वहां पर उसके साथ गाली-गलौज भी की। इतना ही नहीं उसने दूसरे की बात कही औऱ पत्नी के घरवालों के सामने तीन बार ‘तलाक’ बोलकर वहां से चला गया। जाने से पहले उनसे रुपयों की भी मांग की। महिला ने मामले को लेकर शिकायतदर्ज करवा दी है। पुलिस जांच कर रही है।
- Advertisement -