- Advertisement -
नई दिल्ली। पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े दोनों के बीच के कैमिस्ट्री को या तो रिश्ते को मजबूत करते हैं या फिर पूरी तरह से बिगाड़ देते हैं। ताजा मामले में एक बात पर शुरु हुआ छोटा सा झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि पत्नी की जान उसके बालों द्वारा बचाई जा सकी।
मामला चीन का है, जहां के पश्चिमोत्तर प्रांत शानक्सी में निवास करने वाले एक दम्पति में एक छोटी से बात को लेकर झगड़ा शरू हो गया। धीरे-धीरे झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि पत्नी ने 7वीं मंजिल की इमारत से छलांग लगा दी। पति कुछ समझ पाता उससे पहले ही पत्नी छलांग लगा चुकी थी। पति ने तत्काल उसे पकड़ने का प्रयास किया तो पत्नी के बाल उसके हाथ में आ गए। जिसके बाद पति ने पत्नी को चोटी के सहारे लगभग 3 मिनट तक उसे पकड़े रखा। पुलिस ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी पाइपलाइन की मदद से औरत को बचाता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
- Advertisement -