- Advertisement -
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर से एक बेहर अजीब व हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान पर जंगली सूअरों ने हमला कर उसके निजी अंगों को चबा डाला। जानकारी के अनुसार पीड़ित राम मनोहर (55), घर के साथ लगते गन्ने के खेत में शौच के लिए गया हुआ था। इस दौरान अचानक झाड़ियों में से पूर्ण रूप से विकसित जंगली सूअर निकला और राम मनोहर पर हमला कर दिया। इस दौरान सूअर ने राम मनोहर के जांघों और निजी अंगों को चबा डाला। राम मनोहर की आवाज सुन स्थानीय लोग भागकर वहां गए और लाठियों से मारकर सूअर को भगाया। इसके बाद राम मनोहर को स्थानीय समुदाय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस बीच, जंगली सूअरों के झूंड ने गन्ने के खेत से भाग एक अन्य ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल की पहचान राम सहाय के रूप में हुई है। जिस वक्त सूअरों ने उन पर हमला किया उस वक्त वे अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। सूअरों द्वारा किए जा रहे हमलों के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौत बन गया। जिस कारण ग्रामीण रातभर लाठियां व मशालें लेकर पहरा देते रहे।
- Advertisement -