- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय से बारिश न होने के चलते सर्दियोें में शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कई स्थानों पर कोहरा कैहर बरपा रहा है तो कई स्थानों पर सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड का कुछ इस तरह का ही आलम मंडी जिला में भी है जहां पर पूरा जिला बारिश न होने के चलते सूखी ठंड की चपेट में आ गया है यहां पर जमा देने वाली ठंड हो रही है जिससे बचने के लिए लोग आग और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही शुष्क ठंड में बच्चों बुजुर्गों की बिमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कुछ लोग तो इस शुष्क ठंड में सर्दी खांसी आदि बिमारियों से ग्रसित भी हो रहे हैं।
- Advertisement -