- Advertisement -
दो साल बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में शुक्रवार से शुरू होगा और 15 दिसंबर तक चलेगा। पिछले साल कोरोना के कारण शीत सत्र नहीं करवाया जा सका था। अब चुनावी वर्ष से ठीक पूर्व होने जा रहा यह सत्र खास रहने वाला है। मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर में बीजेपी की हार पर कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। विधानसभा चुनाव से साल भर पहले कांग्रेस का यह जोश तपोवन के सदन में भी नजर आएगा।
सत्र के एक दिन पहले ही सरकार अपने शीत प्रवास पर धर्मशाला पहुंच जाएगी।इस बार बीजेपी का एक विधायक कम होगा तो कांग्रेस का बढ़ेगा वीरभद्र सिंह, सुजान सिंह पठानिया और नरेंद्र बरागटा के देहांत के बाद अर्की से जीतकर आए संजय अवस्थी, फतेहपुर से भवानी पठानिया और जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर विधानसभा में नजर आएंगे। सदन का सिटिंग प्लान फिर बदलेगा। इस सत्र में कांग्रेस के एक विधायक की बढ़ोतरी होगी तो बीजेपी का एक विधायक कम होगा। कांग्रेस के पहले 21 विधायक थे तो अब 22 हो जाएंगे। बीजेपी के अब 43 विधायक, पूर्ववत निर्दलीय दो और एक माकपा विधायक होगा
- Advertisement -