-
Advertisement
Wires | Mandi | Jai Ram |
Last Updated on December 28, 2022 by Neha Raina
बड़े लंबे समय से मंडी शहर में फैले तारों के मकड़जाल को कम करने के लिए बातें होती रही लेकिन आज भी यहां पर फैला बेतरतीव तारों का जंजाल लोगों के लिए आफत और खतरा बनता जा रहा है। मंडी को नगर निगम का दर्जा मिला इसके साथ ही शहर को स्मार्ट बनाने का काम भी शुरू हो गया है लेकिन अभी तक शहर में तारों के मकड़जाल को कम या फिर समाप्त करने में कोई भी सफल नहीं हो पाया। मंडी जिला के एक मात्र नगर निगम मंडी में आलम यह है कि शहर में या गलियों में कहीं भी देखें तो कई प्रकार की तारों के जंजाल और उनमें उलझे पंछी या फिर जानवार आसानी से आपको मिल जाते हैं। जिनकी वजह से कई बार शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की घटनाएं भी होती हैं। मंडी शहर में हर जगह फैली तारें आम लोगों के लिए भी खतरा बनने लगी हैं। शहर के स्थानीय लोगों ने बताया कि इन तारों के जंजाल को कम करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। बस कुछ स्थानों पर तारों को एक मोटी रबड़ में डाल कर समेटा गया और बिजली की तारों को दुरूस्त किया गया। स्थानीय निवासीयों ने नगर निगम और सरकार से मांग उठाई है कि मंडी शहर के खूबसूरती को दाग लगाने वाली इन सभी प्रकार की तारों को गुजरात की तरह भूमिगत किया जाए ताकि लोगों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही लोगों का कहना है कि अभी तक नगर निगम जैसी कोई सुविधा मंडी में नहीं मिल पाई है।