-
Advertisement

एक ही जीन की मदद से मधुमक्खियां दे सकती हैं ‘बिना Sex किए जन्म’: वैज्ञानिकों का खुलासा
नई दिल्ली। फूलों से रस निकाल निकाल कर अपने घरों में शहद बनाने वाली मधुमक्खियों (Honey Bee) के विषय में वैज्ञानिकों ने एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल सिडनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने वह जीन ढूंढ ली है जो दक्षिण अफ्रीकी केप मधुमक्खियों को बिना सेक्स (Sex) किए प्रजनन में मदद करती है। क्रोमोज़ोम 11 पर ‘GB45239’ की मदद से श्रमिक मधुमक्खी ऐसे अंडे देती है जिससे मादा मधुमक्खियां पैदा होती हैं। रानी मधुमक्खी के मरने पर श्रमिक मधुमक्खियां अगली रानी को जन्म देने के लिए प्रतिस्पर्धा करती हैं।
यह भी पढ़ें: चेहरे की सभी परेशानियों को दूर करेंगे Honey के फेस पैक, घर पर ऐसे बनाएं
ये तथ्य जान कर होंगे और भी हैरान
बता दें कि मधुमक्खी के छत्ते में रानी मधुमक्खी को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। वो जिस भी नर मधुमक्खी से चाहे संबंध बना सकती है। लेकिन मादा मधुमक्खी को ये अधिकार नहीं है कि वो जिस भी नर मधुमक्खी से चाहे संबंध बना ले। वैज्ञानिकों की मानें तो नर मधुमक्खी एक ऐसा जीव है जो मादा मधुमक्खी के साथ संबंध बनाते समय मर जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रानी मधुमक्खी से संबंध बनाते समय नर मधुमक्खी का लिंग मादा के अंदर ही फट जाता है जिसकी वजह से उसकी मौत हो जाती है।
ह एक बार में 1500 अंडे दे सकती है मादा मधुमक्खी
वहीं दूसरी ओर नर मधुमक्खी की मौत के बाद मादा के पास इतना स्पर्म इकट्ठा हो जाता है कि वह एक बार में 1500 अंडे दे सकती है। जिससे इनकी प्रजाति आगे बढ़ती रहती है। एक साथ रहने वाली सभी मधुमक्खियां एक मौनवंश (कॉलोनी) कहलाती हैं। एक मौनवंश में तीन तरह की मधुमक्खियां होती हैं, जिन्हें, रानी, नर और कमेरी कहते हैं।