-
Advertisement
Una में महिला और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated on August 28, 2020 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना (Una) जिला में आज एक महिला और एक किशोरी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत (Death under mysterious circumstances) हो गई। इनकी मौत कैसे हुई इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहला मामला उपमंडल हरोली के पालकवाह गांव में सामने आया है। यहां एक 54 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुनीता देवी की घर में ही तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही वे उसे लेकर फौरन रीजनल अस्पताल (Hospital) पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हरोली (DSP Haroli) अनिल कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं, महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता लग पाएगा।
यह भी पढ़ें: दुल्हन के गहने लेकर भागा लुटेरा दूल्हा, Police ने ऐसे जाल बिझाकर ऐसे पकड़ा
इसी तरह से गगरेट उपमंडल के तहत पड़ते बढेड़ा राजपूतां गांव में 14 वर्षीय किशोरी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान इसी गांव की निवासी साक्षी पुत्री राजेंद्र कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय साक्षी की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। किशोरी की हालत बिगड़ते देख उसके परिजन उसे लेकर रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचे। लेकिन, ऊना पहुंचने से पूर्व ही साक्षी ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फौरन घटना की जानकारी गगरेट थाना को दी। पुलिस टीम ने रीजनल अस्पताल ऊना में साक्षी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के संबंध में परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किशोरी की मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group