-
Advertisement
Himachal : टैक्सी में चालक की अधजली लाश मामले में महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Last Updated on April 9, 2021 by Vishal Rana
योल। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत रिन गांव में सड़क पर टैक्सी में चालक की अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शक के आधार पर कांगड़ा की एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस रात यह वारदात हुई उस शाम को मृतक पंकज चौधरी काफी देर तक उक्त महिला के घर रहा। यह भी बताया जा रहा है कि वह दिनभर इस महिला के साथ ही घूम रहा था।
यह भी पढ़ें: Himachal : टैक्सी में मिली चालक की अधजली लाश, हत्या का मामला दर्ज
फोन कॉल डिटेल से दोनों की लंबे समय तक बात होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर अधजला शव रिन गांव के जंगल में कैसे पहुंचा। बता दें कि पुलिस ने टीका बणी योल निवासी 27 वर्षीय पंकज चौधरी का पिछले सप्ताह अधजला शव सड़क में टैक्सी के अंदर मिला था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि शक के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।