-
Advertisement
Una के हरोली में समन देने पहुंची महिला से मारपीट
Last Updated on August 26, 2020 by Deepak
ऊना। जिले के हरोली उपमंडल के ईसपुर गांव में अदालत के कर्मचारी के साथ समन ( Summons) की तामील करवाने पहुंची महिला के साथ मारपीट (Assaulted) का मामला सामने आया है। यह समन खर्च के दावे को लेकर जारी हुए थे। पीड़िता ने प्रतिवादी पक्ष के एक युवक के खिलाफ इससे पहले भी दुष्कर्म का केस दर्ज करवा रखा है। वहीं अब महिला ने उसी युवक समेत छह अन्य महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ समन की तामील करवाने के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: सुंदरनगर- ऊना में शराबियों का हुड़दंग, अश्लील गालियां दीं- दो Arrest
जानकारी के मुताबिक ऊना (Una ) के एक उपमंडल मुख्यालय में रह रही 32 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 20 अगस्त को अदालत के कर्मचारी के साथ खर्च के दावे के संबंध में जारी हुए समन की तामील करवाने हरोली उपमंडल के एक गांव में आरोपी के घर पहुंची थी। लेकिन वहां पर आरोपी युवक और उसके साथ मौजूद करीब आधा दर्जन महिलाओं और पुरुषों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने तक की धमकियां भी दी हैं। पुलिस ने महिला को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन फिलहाल रिजनल अस्पताल ऊना में पीड़िता का मेडिकल करने वाले डॉक्टर के क्वारंटाइन किए जाने के चलते महिला की मेडिकल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। शिकायतकर्ता महिला ने साल 2019 में इसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
गगरेट में व्यक्ति ने पीट डाली पत्नी
ऊना के गगरेट उपमंडल के मवा कहोलां गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से मारपीट की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मारपीट में घायल हुई महिला की मेडिकल रिपोर्ट के बाद अमल में लाई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति नवदीप सिंह ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है। इससे वह घायल हो गई। महिला का आरोप है कि पति के अलावा ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी उसे तंग करते रहते हैं। पीड़िता ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में पति के खिलाफ शिकायत सौंपी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…