-
Advertisement
Una में महिला ने निगल लिया जहर, देहरा में मिला व्यक्ति का शव
Last Updated on November 16, 2020 by saroj patrwal
ऊना/देहरा। हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक महिला ने जहर (Poision) खा लिया जबकि देहरा में एक व्यक्ति का शव ( Deadbody) बरामद हुआ है। पुलिस( Police) दोनों मामलों की छानबीन कर रही है। ऊना जिला में थाना अंब के तहत टकारला में एक प्रवासी महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत( Death) हो गई। महिला पहचान सुनीता देवी पत्नी दंगल रिशी निवासी बिहार के रूप में हुई है। महिला पति के साथ पिछले काफी समय से टकारला में रह रही थी। सुनीता देवी ने रविवार देर शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना( Regional Hospital Una) लेकर गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पत्नी की जहर देकर हत्या करने के दोषी पति को आजीवन कारावास
उधर देहरा के तहत पड़ते घियोरी में स्थित एक पोल्ट्री फार्म समीप ही सड़क किनारे आज सुबह करीब 6 बजे एक 32 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जैमल सिंह पुत्र राय सिंह गांव घियोरी वार्ड नं 5 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जैमल सिंह एक गरीब परिवार से संबंध खता था साथ ही घर का इकलौता पुत्र था। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति रविवार रात करीब 7 बजे अपने घर से निकला था उसके बाद वे घर नहीं आया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे देहरा थाने से डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और वहां मौजूदा लोगों के बयान लिए गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल देहरा में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।