-
Advertisement
Una के संतोषगढ़ में आग से झुलसी महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम
Last Updated on March 8, 2020 by Vishal Rana
ऊना। जिला ऊना (Una) कस्बा संतोषगढ़ के वार्ड पांच में 1 मार्च की शाम आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी 30 वर्षीय महिला की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत गई है। महिला की पहचान कस्बा संतोषगढ़ निवासी आशा देवी पत्नी जोगिंद्र सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जबकि घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक एक मार्च की शाम को संतोषगढ़ के वार्ड पांच निवासी जोगिंद्र सिंह के घर में धमाका हुआ था।
यह भी पढ़ें: खाई में गिरा टिप्पर, 108 Ambulance की मदद से अस्पताल पहुंचाए दो घायल युवक
धमाके की आवाज सुनकर परिवारिक सदस्य व आस पड़ोस के लोग उस ओर भागे। जहां उन्होंने देखा कि आशा देवी आग की चपेट में है। लोगों ने तुरंत आग पर नियंत्रण पाया और गंभीर हालत में महिला को रीजनल अस्पताल ऊना ले गए। जहां चिकित्सकों की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद आशा का फौरन पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां करीब एक हफ्ते तक जिंदगी की जंग लड़ते हुए रविवार तड़के आशा देवी हार गई और उसकी मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।