- Advertisement -
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक पत्नी ने पति की प्रेमिका के घर में आग लगा दी। दम घुटने से महिला और उसके छह साल के बच्चे की मौत (death) हो गई। महिला को बचाने के प्रयास में उसका भाई भी झुलस गया। जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर दंपती के क्लीनिक पर दो साल से काम करती थी। पति से अफेयर की खबर लगने पर महिला डॉक्टर ने उसे निकाल दिया था। इसके बावजूद डॉक्टर और महिला का मिलना-जुलना जारी रहा।
डॉक्टर ने उसे रहने के लिए मकान भी दिया था। बीती शाम महिला डॉक्टर, अपनी सास के साथ डॉक्टर पति की प्रेमिका को धमकाने के लिए उसके घर पहुंची। तीनों महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद गुस्से में आकर डॉक्टर (doctor) की पत्नी ने साथ लाई स्प्रिट की बोतल को फर्नीचर पर फैला कर आग लगा दी और घर के बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया। आग बहुत ज्यादा भड़क गई। मौके पर पहुंचे दीपा के भाई अनुज (21) ने घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें के ज्यादा होने के चलते वह भी झुलस गया।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग (fire) बुझाई गई, लेकिन तब तक दम घुटने की वजह से दीपा और उसके छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी। देर रात तक मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस ने इस घटना में डॉ सुदीप, उनकी पत्नी डॉ सीमा और मां सुलेखा को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
- Advertisement -