- Advertisement -
ऊना। क्षेत्र के गांव भटोली में एक विवाहिता की जहरीले पदार्थ खाने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान सुनीता देवी (32) निवासी भटोली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने जहर किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार भटोली गांव की सुनीता ने रविवार को अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुनीता सुनीता अपने पीछे पति व दो बच्चों को छोड़ गई है। जबकि उसके मायके हरोली के बढेड़ा गांव में हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
- Advertisement -