Home » क्राइम / हादसा » दहेज उत्पीड़न के लिए महिला की Complaint पर ससुरालियों के खिलाफ Case दर्ज
दहेज उत्पीड़न के लिए महिला की Complaint पर ससुरालियों के खिलाफ Case दर्ज
Update: Tuesday, April 17, 2018 @ 11:24 AM
नाहन। विवाहिता की शिकायत पर Police थाना पांवटा साहिब में Dowry Harassment व अन्य धाराओं में पति व ससुरालियों के खिलाफ Case दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक विवाहिताने पुलिस थाना पांवटा साहिब में Complaint दर्ज करवाई कि जब से उसकी शादी हुई है तभी से पति व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। पुलिस को सौंपी Complaint में महिला ने बताया कि उसकी शादी 2016 में नारायणगढ़ (हरियाणा) में हुई थी। आरोप हैं कि दहेज के लिए उसके साथ मारपीट व तंग किया जाता रहा है। साथ ही पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए हैं।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 498-ए, 406, 323, 506, 377, 34 व दहेज निषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।